अंतर्राज्यीय बसों समेत अंतरराष्ट्रीय व घरेलू यातायात सेवाएं ठप कर दी गई हैं।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच पूरी दिल्ली को लॉकडाउन किया जा रहा है। सोमवार सुबह 6 बजे 31 मार्च रात 12 बजे तक दिल्ली में मेट्रो, अंतर्राज्यीय बसों समेत अंतरराष्ट्रीय व घरेलू यातायात सेवाएं ठप कर दी गई हैं। आपात स्थिति के लिए डीटीसी की सिर्फ 25 फीसदी बसें सड़कों पर रहेंगी। दिल्ली के सभी बार्डर भी सील कर दिए गए हैं। दवा की दुकानें, फल-सब्जी की दुकान और मिल्क प्लांट के अलावा सभी तरह की दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और फैक्टरी बंद रहेंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हालात का जायजा लेकर 31 मार्च के बाद अगला फैसला किया जाएगा।


 

Popular posts
दिल्ली: लॉकडाउन के बीच देर रात गुरुद्वारे में एकत्र हुए लोग, आठ गिरफ्तार
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को देखने के बाद लोगों ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 188, धारा 269 और धारा 279 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आठ लोगों ने मास्क नहीं पहना हुआ था और वे लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन कर धार्मिक स्थान पर इकट्ठे थे।
दिल्लीः कश्मीरी गेट स्थित रैन बसेरे में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां
उत्तरी दिल्ली में लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन कर गुरुद्वारे में एकत्र होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की टीम शनिवार देर रात गश्त पर गई हुई थी। इस दौरान उन्होंने देखा कि कुछ लोग देर रात करीब 2:15 बजे सीसगंज गुरुद्वारे में धार्मिक कार्य कर रहे हैं।